5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने विदेशी मैदान पर ठोकी है सबसे तेज सेंचुरी, अभिषेक ने लिस्ट में मारी एंट्री

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक ठोका था। उनकी यह पारी भारत में ही आई थी। इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर रोहित के बल्ले से गोले बरसे थे। लेकिन

4 1 24
Read Time5 Minute, 17 Second

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक ठोका था। उनकी यह पारी भारत में ही आई थी। इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर रोहित के बल्ले से गोले बरसे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशी सरजमीं पर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक किसने बनाया है? हम आज आपको ऐसा करने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

​अभिषेक शर्मा- 46 बॉल​

​अभिषेक शर्मा- 46 बॉल​

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के बल्ले से 100 रनों की पारी निकली। उन्होंने 46 गेंदों पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया। यह संयुक्त रूप से विदेशी मैदान पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। अपनी पारी में अभिषेक ने 7 चौके और 8 छक्के मारे।

​केएल राहुल- 46 बॉल​

​केएल राहुल- 46 बॉल​

अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल की बराबरी की है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस मैच में राहुल ने 46 गेंदों पर शतक लगाया था। हालांकि इसके बाद भी भारत वह मैच 2 रन से हरा गया था।

​सूर्यकुमार यादव- 48 बॉल​

​सूर्यकुमार यादव- 48 बॉल​

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी। 2022 में यह मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया था। भारत की पूरी बैटिंग फेल रही थी लेकिन सूर्या का बल्ला अकेले बोला। उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उनके बल्ले से 48 गेंद पर शतक निकला था।

​यशस्वी जायसवाल- 48 बॉल​

​यशस्वी जायसवाल- 48 बॉल​

नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने यह शतक ठोका था। भारत और नेपाल का मुकाबला चीन में हुए एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में हुआ था। यशस्वी ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने इस मैच में 48 गेंदों पर शतक पूरा किया था।

​सूर्यकुमार यादव- 49 बॉल​

​सूर्यकुमार यादव- 49 बॉल​

इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम दो बार है। 2022 में ही न्यूजीलैंड दौरे पर सूर्या ने 49 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। माउंट माउंगनुई में हुए मुकाबले में में भारत ने 191 रन बनाए थे। इसमें सूर्या के ही 111 रन थे। उन्होंने 49 गेंदों पर शतक लगाया था। 51 गेंदों की पारी में सूर्या के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले थे।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Deepawali 2024 kab hai: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है दीपावली? जानें काशी के विद्वानों की क्या है राय

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now